मैंने सुना है की हमारी केंद्र सरकार खाना की वर्बादी रोकने हेतु एक कानून बनाने जा रही है/ अच्छी बात है? क्या हमारे नेता हम से मजाक तो नही कर रहे है यदि मजाक नही है तो उन्हें उस अन्न की फ़िक्र करना चाहिए जो प्रति वर्ष खुले आसमान के तले रखा रहता है और वरसात के मौसम में सड़ जाता है उसके उचित भंडारण की व्यवस्था करना चाहिए ताकि लाखो लोगो के पेट की भूख हो सके / सरकार की मंशा सार्वजनिक समारोहों के दौरान खाने में केवल एक डिश परोसी जावे / अरे भई एक डिश बने या अनेक आदमी भूखा तो रहेगा नही वह उतना ही खाता है जितनी पेट की क्षमता रहती है / उन फाइव स्टार होटलों का क्या होगा जहा खाना की कीमत प्रति प्लेट से तय होती है वह वन डिश कानून चल पायेगा ? सरकार को लोकपाल बिल तरह ही एक डिशपाल बिल संसद में लाना चाहिए जो सारे देश में वन डिश फार्मूला लागू करेगा देश में कही भी किसी भी शादी समारोह या मत्यु भोज में जाकर जाँच करेगा की कही ज्यादा डिशे तो नही बनी यदि बनी तो खिलाने वाला जेल के अंदर // वैसे गरीब तो वनडिश का पालन जन्मजात करते है कभी खिचड़ी कभी दलिया तो कभी सूखी रोटी // अंधेर नगरी चौपट राजा = टका सेर भाजी टका सेर खाजा // ??????????
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें